फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wife who went to her parents' house did not return, husband alleges - relatives sold her

Pilibhit News: मायके गई पत्नी नहीं लौटी, पति का आरोप-परिजनों ने बेच दिया

Mon, 12 Aug 2024 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Wife who went to her parents' house did not return, husband alleges - relatives sold her
पूरनपुर। मायके गई पत्नी नहीं लौटी। हजारा थाना क्षेत्र के गांव वमनपुर भागीरथ निवासी परमजीत सिंह ने अपनी सास, साले और अन्य पर उसको बेच देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पत्नी के साथ गईं दो पुत्रियों का भी सुराग नहीं लग सका है। हजारा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




गांव वमनपुर भागीरथ निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ दशक पहले उसकी शादी टिल्ला नंबर चार निवासी महिला से हुई थी। उसके आठ और 11 साल की दो पुत्रियां हैं। 24 जुलाई 2022 को उसके ससुराली अपने एक साथी के साथ उसके घर आए और पत्नी और दोनों पुत्रियों को मायके ले गए। जो अब तक वापस नहीं आईं।
विज्ञापन

नौ नवंबर 2022 को उसने परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया। जो विचाराधीन है। उसका आरोप है कि 17 अप्रैल 2024 को उसे मालूम हुआ कि उसकी पत्नी को उसकी सास विमला कौर, साले विक्रम सिंह, साले की पत्नी बलजिंदर कौर धर्मेंद्र सिंह ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर राजस्थान के अलवर में किसी के हाथों बेच दिया। उसकी दोनों पुत्रियों का भी सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की शिकायत पुलिस अफसरों से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। हजारा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सास विमला कौर, साले विक्रम सिंह, साले की पत्नी बलजिंदर कौर, धर्मेंद्र सिंह और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed