{"_id":"67631ce166f6f14c69019d34","slug":"wife-dies-after-being-hit-by-pickup-husband-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-127498-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पिकअप की चपेट में आकर पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पिकअप की चपेट में आकर पत्नी की मौत, पति घायल
Thu, 19 Dec 2024 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर मंगलवार की देर शाम पिकअप की चपेट में आकर साइकिल सवार दंपती घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। पति की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदोई गांव निवासी नेमचंद बरेली-पीलीभीत हाईवे के निकट स्थित एक फ्लोर मिल पर काम करते हैं। मंगलवार की देर शाम वह अपनी पत्नी कमला देवी (61 वर्ष) के साथ काम निपटाकर साइकिल से घर के लिए लौट रहे थे। जेएमबी तिराहे के पास साइकिल पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। मौके पर जमा हुई भीड़ ने सूचना पुलिस को दी। साथ ही घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान कमला देवी की मौत हो गई, जबकि पति का उपचार किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
-- -- -- -
सड़क हादसों में दो हुए घायल
बीसलपुर। गांव नवदिया निवासी जगदीश चंद्र बुधवार को बाइक से नगर को आ रहे थे। रास्ते में रपटुआ पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव चुटकुना निवासी नरेंद्र कुमार बुधवार की दोपहर नगर से बाइक द्वारा अपने घर को लौट रहे थे। रास्ते में गोवल मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से गिरकर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
बीसलपुर। गांव रढैता निवासी राजीव कुमार बुधवार की दोपहर बाइक से नगर को आ रहे थे। रास्ते में भडरिया मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर में उसकी बाइक भी बुरी तरह से टूट गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद