फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wife commits suicide by locking husband in toilet in Pilibhit

Pilibhit News: पति को शौचालय में बंदकर पत्नी ने की आत्महत्या, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

Sat, 25 Jan 2025 04:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 04:29 PM IST
सार

पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र में झगड़े के बाद पति शौचालय में चला गया। पत्नी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Wife commits suicide by locking husband in toilet in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने घर में दुपट्टे के सहारे फंदाकर लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच में पति से झगड़े के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र के साईंधाम कॉलोनी की है। कॉलोनी निवासी पवन कुमार का एक साल पूर्व क्षेत्र के बनकटी निवासी मधु (22) पुत्री पूरनलाल के साथ प्रेम विवाह हुआ था। वह कॉलोनी में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता था। शुक्रवार रात पति-पत्नी घर में मौजूद थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


दीवार फांदकर शौचालय से बाहर आया पति 
इस बीच पति पवन घर के शौचालय में गया। पत्नी ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद जाल में दुपट्टा बांधकर फंदे से लटक गई। पवन ने शौचालय से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन बाहर से दरवाजा बंद था। उसने आवाज दी। शौचालय की छत नहीं पड़ी थी। पवन उसकी दीवार फांदकर दूसरी ओर बाहर निकला और पड़ोसियों को बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के दरवाजे से अंदर आने पर देखा तो मधु का शव लटक रहा था। सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके चलते फंदा लगाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed