फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Whose head is decorated Taj, today will decide

किसके सिर सजेगा ताज, आज होगा फैसला

Fri, 10 Mar 2017 10:34 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Fri, 10 Mar 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Whose head is decorated Taj, today will decide
मतगण्‍ाना की तेयारी
 विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंडी में चारों मतगणना पंडाल तैयार हो गए हैं साथ ही सभी विधानसभाओं के प्रेक्षक भी पहुंच गए हैं। प्रेक्षकों ने अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं चुनाव आयोग ने भी डीएम-एसपी के साथ वीडियो कान्फ्रेंस कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंडी समिति में मतगणना पंडाल बनाने का काम दो दिन से चल रहा था जिसे शुक्रवार सुबह तक पूरा होना था, लेकिन सुबह आठ बजे जब प्रेक्षक मंडी पहुंचे तो व्यवस्थाएं अधूरी मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थाएं जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रेक्षक की फटकार के बाद सभी विधानसभा के आरओ मंडी पहुंचे और अपनी मौजूदगी में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। मतगणना के लिए चारों विधानसभाओं के अलग पंडाल के अलावा एक अन्य टिनशेड में अधिकारियों के बैठने के अलग कक्ष व मीडिया सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

0000
ऑनलाइन भी दर्ज होंगे परिणाम
सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। एक चक्र में प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबिलों पर ईवीएम के मतों की गिनती होगी। एक चक्र पूरा होने पर उसका परिणाम आयोग की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। बरखेड़ा विधानसभा में मात्र 23 राउंड होंगे जबकि बाकी विधानसभाओं में 27-27 राउंड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
छह बजे पहुंचेंगे मतगणना कर्मी
मतगणना के लिए नियुक्त कर्मचारियों को सुबह छह बजे मंडी पहुंचना होगा। यहां उपस्थित दर्ज कराने पर उन्हें बताया कि जाएगा कि विधानसभा की किस टेबिल पर उनकी ड्यूटी है। ड्यूटी लेकर उन्हें सात बजे अपनी टेबिल पर पहुंचना होगा।
00000

बारिश के चलते टिनशेड की कराई मरम्मत
दो दिन से मौसम में हुए बदलाव और हुई छिटपुट बारिश के चलते प्रशासन ने इससे बचने के उपाय भी किए हैं। जिन टिनशेडों में मतगणना होनी है उनकी टूटी सीमेंट की चादरों को भी ठीक कराया गया है।
000000
रामलीला गेट से जाएंगे प्रत्याशी एवं अभिकर्ता
मतगणना कार्य देखने के लिए सभी विधानसभाओं के प्रत्याशी अथवा उनके अभिकर्ता का प्रवेश रामलीला मैदान की ओर से बने गेट से होगा साथ ही इनके वाहन भी रामलीला मैदान में खड़े होंगे। वहीं अधिकारी कर्मचारियों का आवागमन नौगवां से असम चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित मंडी के मुख्य गेट से होगा।
00000000
मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध
मतगणना स्थल पर जाने वाले मतदान कर्मियों के साथ प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं को मोबाइल ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्हें अपने मोबाइल मंडी के बाहर ही छोड़ने होंगे।

00000000
प्रेक्षकों ने ली बैठक
चारों विधानसभाओं के लिए नियुक्त प्रेक्षकों शुक्रवार को गांधीसभागार में अधिकारियों एवं मतगणना कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने मतगणना में किसी भी प्रकार का पक्षपात न करने और अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करने के निर्देश दिए।
00000000
मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह आठ बजे से मंडी में बने चारों पंडालों में मतगणना शुरू होगी। सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
- मासूम अली सरवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed