फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   While praying in school, the current came in the mic, the teacher was scorched

स्कूल में प्रार्थना कराते समय माइक में आया करंट, शिक्षिका झुलसी

Tue, 06 Sep 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
While praying in school, the current came in the mic, the teacher was scorched
बीसलपुर। बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को सुबह प्रार्थना के समय माइक से करंट लगने पर शिक्षिका गंभीर रूप से झुलस गई। इससे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा निवासी अनुज मित्तल ने बताया कि उनकी पत्नी मनीषा मित्तल बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षिका है। विद्यालय में सुबह प्रार्थना कराने का जिम्मा उन्हीं का है। रोज की तरह सोमवार को सुबह 7.45 बजे मनीषा मित्तल कॉलेज परिसर में खड़ी छात्राओं को प्रार्थना कराने जा रही थीं। उन्होंने प्रार्थना कराने के लिए जैसे ही माइक थामा, उनके दाहिने हाथ में माइक चिपक गया।
विज्ञापन

करंट लगने से उनका हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। वह जमीन पर गिर पड़ी। इससे कॉलेज में हड़कंप मच गया। पड़ोस में खड़ी शिक्षिकाओं ने किसी तरह माइक का तार तोड़ दिया। मनीषा को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उप प्रबंधक राधा अग्रवाल और प्रधानाचार्य अर्चना चौहान ने अस्पताल जाकर उनका हाल जाना। माइक में करंट कैसे आ गया यह पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed