फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   While officials would not sit in the office, to whom complaint

समय से दफ्तर में नहीं बैठते अफसर, किस से करें फरियाद

Mon, 27 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Mon, 27 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
While officials would not sit in the office, to whom complaint
दफ्तर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
10.50 बजे तक विकास भवन में नहीं पहुंचे कई अधिकारी
हाल-ए-विकास भवन

शासन ने जनता की समस्याएं सुनने को सभी अधिकारियों को सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जिले के विकास का जिम्मा संभालने वाले अफसरानों पर इसका कोई असर नहीं है। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने विकास भवन में सुबह ठीक दस बजे पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तो 10.50 बजे तक कई अधिकारियों की सीटें खाली रहीं। विकास विभाग के मुखिया मुख्य विकास अधिकारी ही करीब एक बजे अपने दफ्तर पहुंचे। प्रस्तुत है विकास भवन की लाइव रिपोर्ट......


समय : 10:10:17
जिला विकलांग कल्याण कार्यालय बंद है। बाहर से ताला लगा है। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।
 
समय : 10:15:40
उपायुक्त मनरेगा का कार्यालय तो खुला है। पंखा भी चल रहा है लेकिन साहब की कुर्सी खाली है।

समय : 10:18:20
अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति तो दूर सफाई के भी लाले पड़े हैं। विकास भवन के प्रथम और द्वितीय तल पर गैलरी में तीन जगह कूड़े के ढेर लगे मिले।

समय : 10:20:32
मत्स्य विभाग के कार्यालय में सहायक निदेशक की कुर्सी खाली है। हालांकि उनके पास के कक्ष में पूरा स्टाफ मौजूद है।

समय : 10:22:49
युवा कल्याण अधिकारी भी अपने दफ्तर से गायब हैं, जबकि कार्यालय में केवल सुमित बाबू मौजूद हैं। 

समय : 10:25:31
अधिकारी तो दूर कर्मचारी भी नदारत। यह नजारा है मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के स्टाफ रूम का। सीवीओ और उनका स्टाफ गायब है।  

कौन कितने बजे पहुंचा
समय        अधिकारी/नाम

9:58        एआर पीके भटनागर
10:00      डीडीओ एके सिंह चंद्रौल    
10:00      समाजकल्याण अधिकारी राजेश शर्मा
10:20      सीवीओ ज्ञान प्रकाश सिंह
10:22      जिला कृषि अधिकरी अवधेश मिश्र
10:32      जिला पिछड़ा वर्ग अधिकरी महेश प्रसाद
10:32      सहायक निदेशक मत्स्य संजय यादव
10:32      अर्थ एवं संख्या अधिकारी तिलक सिंह
10:40      जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह
10:40      उपायुक्त मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी
1.00        सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी

मैं शासन की एक मीटिंग में लखनऊ गया था। वहां से सोमवार को वापस आया। इसलिए कार्यालय पहुंचने में विलंब हुआ।
-इंद्रदेव द्विवेदी, सीडीओ

शासन ने सभी अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर उपलब्ध होने पर सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए हैं। यदि अधिकारी समय से नहीं बैठ रहे हैं तो ये गलत है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- मासूम अली सरवर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed