फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Where are all Getting out of the bank currency

आखिर कहां जा रहे बैंक से निकल रही करेंसी

Thu, 17 Nov 2016 11:19 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Thu, 17 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Where are all Getting out of the bank currency
बैंक में भ्‍ाीड़
 नोट बंदी के एक दिन से बैंकं बड़े नोट जमा कर छोटे नोट दे रही हैं। कम संख्या में ही सही लेकिन अब करोड़ों रुपये के छोटे नोट बैंक से बाहर आ चुके हैं लेकिन हैरानी की बात यह है नौ दिन बाद भी बैंकों में जमा होने के लिए छोटे नोट नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बैंकों से निकले छोटे नोट कहां जा रहे हैं। यहीं बाजार से घूमकर यह नोट पुन: बैंक पहुंचने लगते को समस्या काफी हद तक सुधर सकती है।
विज्ञापन

बड़े नोट बंद होने के बाद से चिकित्सकीय कार्य से जुड़े व्यवसाय जैसे अस्पताल, पैथालॉजी लैब, मेडिकल स्टोर आदि पर इलाज, जांच और दवा बिक्री के लाखों रुपये आ रहे हैं। शहर में दर्जनों अस्पताल, लैब व मेडिकल स्टोर हैं। इसी प्रकार सराफा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़ा व किराना स्टोर्स की बिक्री लाखों में न सही हजारों में हैं। दूसरी और पैट्रोलपंपों पर भी पांच सौ से कम तेल लेने पर छोटे नोट ही देने पड़ रहे हैं। इस प्रकार पेट्रोल पंपों पर भी प्रतिदिन लाखों रुपये की छोटी नकदी पहुंच ही है। हालात यह है कि 18-19 सौ रुपये का बिल होने पर ही दो हजार का नोट देकर सौ रुपये वापसी की जा रही है। इसके बाद भी व्यापारियों के पास पहुंच रही छोटी नकदी बैंकों में जमा नहीं हो रही है। बैंक से लगातार छोटे नोटों के निकलते रहने और बैंक में इनके वापस न पहुंचने से भी छोटे नोटों का कृत्रिम संकट बना हुआ है। यदि व्यापारी प्रतिदिन की बिक्री के बाद प्राप्त छोटे नोटों में आधे भी बैंकों में जमा करना शुरू कर दें तो समस्या काफी हद कम हो सकती है।
विज्ञापन

------
पूरनपुर बीओबी प्रबंधक से सबक लें बैंक
नौ दिन से लगातार नोटों के निकलने और वापस न आने से बैंक खाली हो रहे हैं। मुख्यालय ने करेंसी न आने की समस्या पर पूरनपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक ने मनोज झा ने अनूठी पहल की है। शाम को बाजार में भ्रमण कर वह व्यापारियों से छोटे नोट बैंक में जमा करने की अपील कर रहे है। इसमें पहले दिन चार लाख, दूसरे दिन छह और बुधवार शाम को 10 लाख रुपये की नकदी बैंक में जमा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed