{"_id":"677c2a0a586c279110062d08","slug":"when-stopped-on-the-way-the-accountant-was-beaten-and-records-were-thrown-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-128517-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रास्ते में रोककर लेखपाल को पीटा, अभिलेख फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रास्ते में रोककर लेखपाल को पीटा, अभिलेख फेंके
Tue, 07 Jan 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लेखपाल को रास्ते में रोककर मारपीट की। सरकारी अभिलेखों को छीनकर गंदगी में फेंक दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नवाबगंज के गांव इनायतपुर व हाल निवासी नौगवां पकड़िया के कुंवरपाल लेखपाल हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने गांव जा रहा था। इस दौरान लकड़ी मंडी तिराहे के निकट ईको गाड़ी में सवार ओमप्रकाश, अजय, अंजू रानी व इंदिरा देवी ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि नौगवां पकड़िया क्षेत्र में स्थित उसकी जगह को भूल जाने की बात कहने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने सरकारी अभिलेख छीनकर गंदगी में फेंक दिए। इस बीच उसके गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।