{"_id":"66588dae81e8420890055794","slug":"when-no-cash-was-found-the-married-woman-was-thrown-out-and-her-jewellery-was-also-snatched-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117138-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नकदी नहीं मिलने पर विवाहिता को निकाला, जेवरात भी छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नकदी नहीं मिलने पर विवाहिता को निकाला, जेवरात भी छीने
विज्ञापन
पीलीभीत। दो लाख की नकदी न मिलने पर विवाहिता मारपीट कर घर से निकाल दिया गया, साथ ही उसके जेवरात भी छीन लिए गए। विवाहिता की तहरीर पर गजरौला पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह 27 अप्रैल 2022 को हुआ था। शादी में मायके पक्ष के लोगों ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया। जब वह विदा होकर ससुराल पहुंची तो पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी और ननद दहेज में दो लाख की नकदी की मांग करने लगे।
जब परिजनों ने दहेज देने में असमर्थता दिखाई तो सभी लोगों ने एक राय होकर उसे प्रताड़ित किया। 24 अप्रैल 2024 को सुबह 08:30 बजे सभी ने एक राय होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की और शादी में मिले जेवरात छीनते हुए उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह अपने मायके पहुंची और पिता के साथ थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत की। विवाहिता की तहरीर के आधार पर गजरौला पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रूपा बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
--
कोर्ट के आदेश से ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। घर से निकालने पर एक विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ले की रहने वाली गैर समुदाय की महिला ने बताया कि उसने कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले विवाहित युवक से परिवार के विरोध के बावजूद कोर्ट मैरिज कर ली थी। ससुराल वाले भी इस बात से खुश नहीं थे। ससुराल में सास, दो जेठ, दो देवर, ननद और पति की पहली पत्नी उसे प्रताड़ित करने लगे और दहेज में दो लाख रुपयों की मांग करने लगे। ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ले में अपने दो बच्चों व पति के साथ किराये पर रहने लगी। कुछ समय बाद उसका पति भी उसे छोड़कर चला गया और धमकी दे गया कि वह अब उसके साथ नहीं रहेगा और तीसरी शादी करेगा।
महिला बच्चों की खातिर सात जुलाई 2023 को घर पहुंची, लेकिन किसी ने घर में घुसने नहीं दिया। मामले की शिकायत कोतवाली व एसपी कार्यालय पर की गई। न्याय न मिलने पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
--
मारपीट कर घर से निकाला, दिया तीन तलाक
पीलीभीत। विवाहिता के साथ मारपीट कर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी मनतशा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया है कि उसकी शादी करीब दस साल पहले मोहल्ले के ही आरिफ उर्फ बछीया से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे। 25 मई को दोपहर में मारपीट कर पति ने उसको तीन तलाक देते हुए उसे घर से निकाल दिया और उसके तीनों बच्चों को भी अपने पास रख लिया। पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
--
ससुराल व मायके पक्ष ने एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप
पीलीभीत। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुड़िया पनई देशनगर निवासी प्रीति पत्नी सर्वेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया कि उसने 27 मई को पति से बाजार जाने के लिए कहा। इस पर पति ने मारपीट की। मायके वाले नजदीक में ही रहते हैं। मारपीट करने के बाद पति व अन्य लोग मायके में घुस गए और वहां मौजूद मायके वालों से भी मारपीट की।
जिसमें बहन लता, संगीता और मां चंद्रा देवी को चोट आई। पुलिस ने मामले में पति सर्वेश कुमार, सास ओमवती, कमलेश के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, घरेलू हिंसा और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की। उधर, दूसरे पक्ष से पति सर्वेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 27 मई की दोपहर साढ़े 12 बजे वह घर पर थे। इसी दौरान पत्नी के मायके वाले घर में आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। पुलिस ने पति की ओर से पत्नी प्रीति, लता, संगीता और प्रीति की मां के खिलाफ मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
--
पूरनपुर में भी दहेज की खातिर पत्नी को तीन तलाक
पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर शेरपुरकलां निवासी महविश की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। मायके में पहुंचकर ससुरालियों ने गाली-गलौज कर पिटाई की। मांग पूरी न होने पर उसके पति इरफान ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने महविश के पिता की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शेरपुरकलां निवासी शफी अहमद ने बताया कि पुत्री महविश का निकाह 18 अगस्त 2020 को दियोरिया निवासी इरफान के साथ किया था। निकाह के कुछ दिन बाद महविश का पति इरफान, ससुर अलानूर, सास गुड्डी बेगम, देवर अनीस, सोहेल, गांव बहादुरपुर निवासी ममिया ससुर नसीर शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न करने लगे। ससुराल वाले दहेज में फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
पुत्री के विरोध करने पर उसके ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर 15 अप्रैल को घर से निकाल दिया। तब से महविश अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि 10 मई को शेरपुर आए पुत्री के ससुरालियों ने पुत्री के साथ गाली-गलौज कर पिटाई की। उसके पति इरफान ने उसे तीन तलाक दे दिया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। संवाद