{"_id":"66bb63e3a71ccb0b170661d7","slug":"when-asked-to-remove-the-trolley-from-the-road-stones-were-pelted-three-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120954-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रास्ते से ट्राॅली हटाने के लिए कहा तो पथराव, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रास्ते से ट्राॅली हटाने के लिए कहा तो पथराव, तीन घायल
विज्ञापन
पूरनपुर। रास्ते से ट्राॅली हटाकर बंद रास्ता खोलने के लिए कहने पर गांव महद खास निवासी राज कपूर पर पथराव कर उसे घायल कर दिया गया। बचाने आए उसका भाई और चाचा भी पथराव किया, जिससे वे घायल हो गए। शोर-शराबे पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपियोंं ने पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने और दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। पुलिस ने पिता-पुत्रियों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट की है।
घटना नौ अगस्त को गांव महद खास की है। गांव के राज कपूर ने बताया कि घटना के समय मेले से घर लौटा था। पड़ोसी सुरेश ने ट्राॅली खड़ी कर रास्ता बंद कर रखा था। ट्राॅली हटाकर रास्ता खोलने के लिए कहने पर सुरेश और उसकी पुत्री केशलता, छाया, मोहिनी ने पथराव शुरू कर उसे घायल कर दिया।
शोर-शराबे पर पहुंचे भाई आकाश और चाचा राम प्रकाश पर भी पथराव किया, जिससे वे जख्मी हो गए। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमा में फंसवा देने की धमकी दी गई। राज कपूर का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर उसका मेडिकल कराया, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सीओ के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।