फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When asked to move the car, the youth was injured by a sword attack

Pilibhit News: कार हटाने के लिए कहा तो युवक को तलवार का वार कर घायल किया

Wed, 07 Aug 2024 05:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
When asked to move the car, the youth was injured by a sword attack
पीलीभीत। सड़क के बीच में खड़ी कार हटाने के लिए कहने पर गुस्साए लोगों ने युवक को तलवार का वार कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे युवक के माता-पिता की भी डंडों से पिटाई की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी आशा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 28 जुलाई को दिन में उसके पड़ोसी उमेश व जसवंत के किरायेदार के यहां आए व्यक्ति ने सड़क के बीच में अपनी कार खड़ी कर दी। जिससे आवागमन प्रभावित होने लगा।
विज्ञापन

इसपर पति ने कार हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इसपर उमेश गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उमेश के अन्य परिजन जसवंत, रवि, ओम, हेमलता, सुषमा, मुस्कान, पिंकी हाथों में लाठी, डंडे व तलवार लेकर आ गए और उसे, पति नंद किशोर व पुत्र सुमित को लाठी-डंडों से पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जान से मारने की नीयत से पुत्र सुमित के ऊपर तलवार से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबे पर आसपास के काफी लोग आ गए। बमुश्किल बीच बचाव कराया। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
--
कहासुनी के बाद चाय विक्रेता को चाकू मारा

पीलीभीत। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने चाय विक्रेता को चाकू मार दिया। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घायल को न्यूरिया सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

न्यूरिया कस्बे के मोहल्ला यार खां निवासी अफसर उर्फ गुड्डू की स्टेशन रोड पर चाय की दुकान है। सोमवार को कस्बे में साप्ताहिक बाजार के चलते भीड़भाड़ अधिक थी। इस दौरान किसी बात को लेकर उसकी अतीक उर्फ आंचे से कहासुनी हो गई। आरोप है कि अतीक ने उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया। मौके पर भीड़ एकत्र होने से आरोपी भाग गया। जानकारी के बाद घायल के परिजन मौके पर पहुंचे। अफसर को सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed