फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When 23 youth move from Khandepur

सिर पर कफन बांध खांडेपुर के निकले थे 23 युवा

Thu, 10 Aug 2017 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Thu, 10 Aug 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
When 23 youth move from Khandepur
- फोटो : बबली सिंह बिष्ट

बीसलपुर का छोटा सा गांव है खांडेपुर, लेकिन 23 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्म स्थली होने का गौरव इस गांव को प्राप्त है। या फिर ये कहें कि इस गांव को ही आजादी के समय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी कार्यस्थली बना रखा था तो गलत न होगा। इस गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाशय रामस्वरूप ही सभी स्वतंत्रता सेनानियों का नेतृत्व करते थे। इस गांव में देश की आजादी के आंदोलन की जो भी रणनीति बनाई जाती थी, मंडल के सभी जिलों में उस पर अमल होता था। वर्ष 1942 में यहां एक कांफ्रेंस बुलाई गई थी, जिसमें महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू और विजय लक्ष्मी पांडेय ने भी भागीदारी की थी। कांफ्रेस की भनक लगने पर अंग्रेजी सैनिकों ने हमला बोल दिया था। अंग्रेजी सैनिक गांव के कई युवकों को पकड़ कर ले भी गए थे। अंग्रेजी सैनिकों ने उन पर काफी लाठियां बरसाई थी और उन्हें प्रदेश की अलग अलग जेलों में डाल दिया था, लेकिन गोरों के जुल्म-ओ-सितम से यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तनिक भी विचलित नहीं हुए थे। अमर उजाला टीम को गांव की सबसे बुजुर्ग 105 वर्षीय श्यामा देवी मिल गईं। स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामस्वरूप के पुत्र यशपाल सिंह की वह सास हैं। याद दाश्त पर जोर देते हुए बताया कि रामस्वरूप अपने कार्यकाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के मंडल कमांडर थे। एक बार ब्रिटिश सैनिकों ने उन्हें गांव में ही बम बनाते उन्हें हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। सजा के तौर पर उनके नाखून में बांस की कीलें ठोंकी गई थी। उन्हें लखनऊ, सीतापुर, बरेली और पीलीभीत समेत कई जेलों में रखा गया। गांव के अन्य 22 सेनानियों में कुछ डाक बांटते थे। कुछ कारतूस बनाते थे, जबकि कुछ शस्त्र बनाते और कुछ योजनाएं बनाते थे। नगर के मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी स्वतंत्रता संग्राम  सेनानी राजा बहादुर सक्सेना पूरे जिले के सेनानियों को डाक बांटने का कार्य करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed