{"_id":"663540810b0fe448ee0e9cd4","slug":"wheat-purchase-rs-519-crore-has-been-paid-to-2786-farmers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115729-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद : 2786 किसानों को हो चुका 5.19 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद : 2786 किसानों को हो चुका 5.19 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन
मंडी समिति में होती गेंहू की तौल । संवाद
पीलीभीत। इस बार किसानों को गेहूं बिक्री करने के बाद भुगतान के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है। शासन ने भुगतान को लेकर जब कड़े निर्देश दिए तो जिले में भुगतान प्रक्रिया को पंख लग गए। अब तक खरीदे गए गेहूं का एजेंसियों की ओर से 5.19 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। बता दें कि अब तक जिले में 2786 किसानों से गेहूं खरीदा गया है।
प्रशासन का गेहूं खरीद बढ़ाने पर जोर है तो साथ ही तय समय पर भुगतान को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए थे। पिछले वर्ष भुगतान की स्थिति ठीक न होने के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ी थी। इस बार खरीद के साथ ही भुगतान को लेकर सख्ती की गई है।
यही कारण है कि गेहूं बिक्री करने के 12 घंटे के भीतर ही किसानों के खातों में धनराशि पहुंच रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में अभी तक 2.41 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। यह खरीद जिले के 2786 किसानों से की गई है। इसका किसानों का 5.54 करोड़ रुपया बना है।
विज्ञापन
इसके सापेक्ष अलग- अलग एजेंसी की ओर से किसानों के खातों में 5.19 करोड़ रुपया भेजा जा चुका है। शेष भुगतान को भी तय समय पर किया जा रहा है। डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने बताया इस बार किसानों को भुगतान के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा। जिला प्रबंधकों को भुगतान तय समय पर करने के कड़े निर्देश जिलाधिकारी की ओर से दिए गए हैं।