फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wheat procurement: Pilibhit tops the state in registration of farmers

गेहूं खरीद : किसानों के पंजीकरण में पीलीभीत ने प्रदेश में किया टॉप

Wed, 10 Apr 2024 04:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement: Pilibhit tops the state in registration of farmers
- 10 हजार से अधिक किसानों का पंजीकरण कर सबसे आगे पीलीभीत
विज्ञापन

- 9695 किसानों का पंजीकरण कर शाहजहांपुर है दूसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। भले ही समर्थन मूल्य कम होने को लेकर गेहूं खरीद में दिक्कत आ रही है, लेकिन किसानों के पंजीकरण में पीलीभीत ने प्रदेश में टॉप किया है। यहां पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया को समय से पूरा किया जा रहा है। खरीद शुरू होने से पहले ही जिले में तीन हजार से अधिक किसानों का पंजीकरण हो चुका था। जो लगातार बढ़ रहा है। अब प्रशासन, किसानों को खरीद केंद्र तक लाने के प्रयास में जुटा है।
शासन ने पीलीभीत को इस बार 3.08 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रशासन जोर-शोर से लगा है। जिले के सभी किसानों को शासन की ओर से निर्धारित समर्थन मूल्य मिल सके, इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। खरीद शुरू होने से पहले ही जिले में इसकी कवायद शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

प्रशासन की सक्रियता से किसानों के पंजीकरण से पुराने सभी रिकाॅर्ड टूट गए हैं। पंजीकरण के मामले में प्रदेश का कोई जिला पीलीभीत की बराबरी नहीं कर पा रहा है। जिले में 10,754 किसानों का पंजीकरण किया गया है। इतने पंजीकरण बरेली मंडल का कोई जिला नहीं कर सका है। प्रदेश में भी पंजीकरण के मामले में पीलीभीत ने डंका बजाया है। अभी जिले में पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। पीलीभीत के बाद शाहजहांपुर 9675 किसानों का पंजीकरण कर दूसरे पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
मंडल में किसानों के पंजीकरण की स्थिति
पीलीभीत 10754
बदांयू 4568
बरेली 7474
शाहजहांपुर 9675
मंडल में कुल 32491 किसानों का पंजीकरण हो चुका है
......
किसानों के पंजीकरण में पीलीभीत मंडल में पहले स्थान पर है तो प्रदेश में भी पहली रैंक हैं। अब तक अन्य जिलों में इतना नहीं हो सका है। अब लक्ष्य की पूर्ति करने में ध्यान दिया जा रहा है।
- वीके शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed