फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wheat

सरकारी खरीद में आई तेजी, उतार भी शुरू

Mon, 13 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 13 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
wheat
सरकारी खरीद को जिले में 144 क्रय केंद्र खोले गए हैं। पिछले कुछ दिनों से इन केंद्रों पर खरीद शुरू की गई है। वहीं मंडी में भाव बढ़ने से किसान का रूख भी मंडी की ओर हो रहा है और किसी तरह फसल समेटने में लगा है। सोमवार को मंडी में खराब मौसम के बाद भी पांच हजार क्विंटल की आवक दर्ज हुई। गेहूं के भाव में भी तेजी देखी गई। सोमवार को गेहूं की आम खरीद 1300 रही जबकि अच्छा और सूखा गेहूं 1500 रूपये से भी ऊपर बिका। गेहूं की आवक बढ़ने से मंडी में रौनक बढ़ने लगी और आढ़तियों के चेहरे भी खिले हैं। वहीं सरकारी खरीद भी धीरे धीरे बढ़ रही है। खाद्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम तक जिले में 882 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। इसमें सोमवार को 111 मीट्रिक टन का उतार ललौरीखेड़ा स्थित गोदाम में शुरू हो गया है। वहीं पीसीएफ पर खरीद अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। पीसीएफ के जिला प्रबंधक शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि सभी 41 केंद्रों पर खरीद की व्यवस्थाएं पूरी हैं लेकिन बाजार रेट बढ़ने से गेहूं नहीं आ रहा है। खरीद कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed