{"_id":"5e9f28088ebc3e90af11b784","slug":"wheat-centre-inspection-pilibhit-news-bly403406163","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर गेहूं के ढेर देख भड़के डीएम, केंद्र प्रभारी को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर गेहूं के ढेर देख भड़के डीएम, केंद्र प्रभारी को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/ बीसलपुर/ बिलसंडा। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को बीसलपुर मंडी समेत अन्य कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। घनश्यामपुर क्रय केंद्र पर गेहूं के कई ढेर लगे होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। केंद्र प्रभारी को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
बीसलपुर मंडी में डीएम ने आरएफसी केंद्र पर गेहूूं की गुणवत्ता परखने को नमी मापक यंत्र से जांच कराई। केंद्र प्रभारी रमेश चंद्र को गेहूं खरीद में लापरवाही न बरतने और मानक के अनुरूप खरीद करने के निर्देश दिए। बिलसंडा क्षेत्र के घनश्यामपुर के एसएफसी क्रय केंद्र पर गेहूं के कई ढेर लगे मिले। डीएम ने अतिरिक्त कांटा लगाते हुए तौल तेज कराने को कहा। डिप्टीआरएमओ डॉ. अविनाश झा को केंद्र प्रभारी सुमित पाल सिंह को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि गेहूं खरीद के बाद सभी केंद्र प्रभारी डिपो तक गेहूं का नियमित भंडारण कराना सुनिश्चित करें। बारिश से बचाव की भी व्यवस्था करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगवाएं और सामाजिक दूरी का पालन कराएं। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र, एआर कोआपरेटिव वीर विक्रम सिंह समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम वैभव ने भ्रमण के दौरान बिलसंडा क्षेत्र में गेहूं की कटाई कर रहे किसानों और बालियां बीनने वाले बच्चों को लंच पैकेट बांटे और स्वयं भी उनके साथ बैठकर भोजन किया।
पुलिस और मीडियाकर्मियों की कराई स्क्रीनिंग
डीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा भी पहुंचे। यहां उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों समेत कुछ मीडिया कर्मियों की स्क्रीनिंग कराई और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
डीएम ने ड्रोन से देखे मनरेगा के काम
पीलीभीत। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने ड्रोन से मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। जनपद में आज मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत खानपुर वीरमपुर में नाला सफाई का कार्य शुरू किया गया। कोरोना वायरस के दृष्टिगत सभी मजदूर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित मास्क को लगाकर सामाजिक दूरी बनाते हुए कार्य किया जा रहा है। डीएम ने ड्रोन कैमरे के जरिये मनरेगा कामों की समीक्षा की। संवाद