{"_id":"6335e22df513666e4e70cd811ded76a5","slug":"western-culture-is-implicated-in-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पाश्चात्य सभ्यता में फंसा है समाज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पाश्चात्य सभ्यता में फंसा है समाज’
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने नववर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में नगर में बैंडबाजों के
साथ पथ संचालन किया। स्कूल में हुए समारोह में डॉ. हेडगेवार के जीवन परिचय
पर प्रकाश डाला गया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से शुरू हुआ पथ संचालन माधोटांडा रोड, बाजार रोड, कोतवाली रोड, स्टेशन रोड होते हुए पुन: कालेज परिसर मेें पहुंचकर समाप्त हो गया। पथ संचालन को लेकर नगर में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए। पथ संचालन में आरएसएस कार्यकर्ता अपनी वेषभूषा में चल रहे थे।
इससे पहले कॉलेज में हुए समारोह में खंड संघ चालक रामनिवास सिंह ने आरएसएस के इतिहास पर प्रकाश डाला। पूरनलाल ने संघ के साथ डॉ. हेडगेवार केे जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज पाश्चात्य सभ्यता और उनके अनुष्ठानों में फंसा है। समारोह की अध्यक्षता रामनिवास सिंह और संचालन नरेश ने किया।
पथ संचलन में प्रधानाचार्य कौशल आर्य, जिला प्रचारक चंदन, नगर प्रचार प्रमुख अंशु गुप्ता, ओमेंद्र, आशीष जौहरी, श्रीपाल शर्मा, शिवकुमार, प्रदीप सक्सेना, राजीव, शिवशरन मिश्र आदि थे। समारोह के समापन पर संघ के अखिल भारतीय प्रचारक रामगोपाल गुप्ता की जनवरी माह में हुई मृत्यु पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई में हिंदू नववर्ष और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव वलिराम हेडगेवार की जयंती मनाई गई। समारोह का शुभारंभ डॉ. हेडगेवार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य कौशल आर्य, पंकज मंडल, मोहित अवस्थी, संजीता सिंह, हरीश शर्मा, नितिन अग्रवाल आदि थे।