फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Were lost to rain The first day of enrollment

बारिश की भेंट चढ़ गया नामांकन का पहला दिन

Sat, 02 Jul 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 02 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Were lost to rain The first day of enrollment
परेशानी - फोटो : pilibhit, beureu
जिले के परिषदीय स्कूलों में शनिवार से शुरू हुआ नामांकन पखवाड़ा पहले दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। अधिकांश स्कूलों में नाममात्र को ही बच्चे पहुंचे, जबकि मूसलाधार बारिश और जलभराव के चलते कई स्कूलों में ताले जड़े रहे।
विज्ञापन

शासन ने परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के बाद दो जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के तहत नामांकन पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए गए थे, साथ ही 15 जुलाई को स्कूलों में स्कूल उत्सव मनाने को कहा गया था। उधर, शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते तमाम स्कूलों में भारी जलभराव हो गया। अधिकांश स्कूलों में बच्चे बारिश में भीगते हुए और जलभराव के बीच होकर स्कूल पहुंचे भी, लेकिन उनकी संख्या नाममात्र ही रही। शनिवार को नामांकन कराने वाले बच्चों की संख्या भी काफी कम रही। वहीं कुछ स्थानों पर शनिवार सुबह भी बारिश होने के चलते वहां के स्कूलों में ताले पड़े रहे। बच्चे स्कूलों में ताला पड़ा देख बैरंग हो गए। इस संबंध में नवागंतुक बीएसए जयप्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार बारिश के चलते स्कूल पहुंचने वाले बच्चों की संख्या कम रही है। खंड शिक्षा अधिकारियों को शत प्रतिशत नामांकन कराने को निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन

बीसलपुर। ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद बेसिक विद्यालय खुल गए हैं। शनिवार सुबह विद्यालय खुलने के समय तेज बारिश होने के कारण काफी कम संख्या में बच्चे पहुंच सके। कुछ अभिभावकों ने अपने बच्चों को नामांकन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed