फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Well, not the doctors... DM gave instructions for action

Pilibhit News: चिकित्सकों की नहीं खैर... डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Fri, 07 Feb 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 07 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Well, not the doctors... DM gave instructions for action
प्रका​शित खबर।
पीलीभीत। जिला अस्पताल में चल रहे बाहर की दवा पर्ची खेल पर भले ही अस्पताल प्रशासन व मेडिकल प्राचार्य मौन हों, लेकिन इस पूरे मामले को लेकर डीएम सख्त हो गए हैं। डीएम ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से मामले की जानकारी ली है। बाहर की दवा पर्ची पर रोक लगाने को कहा है। हालांकि, बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में बाहर की दवा पर्ची बंद रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना करीब 1300 से 1500 मरीज उपचार को पहुंचते हैं। सबसे अधिक मरीज फिजिशियन कक्ष में परामर्श को पहुंचते हैं। चिकित्सक इसका जमकर फायदा उठा रहे हैं। कमीशन के खेल में मरीजों को बाहर की दवा पर्ची थमा रहे हैं। मरीज को दो से तीन दवाएं खरीदने में 300 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर अमर उजाला ने छह फरवरी को सीएमएस साहब बाहर की पर्ची दी है, बताएं कहां मिलेगी दवा शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इस खबर को लेकर भले ही अस्पताल प्रशासन व मेडिकल प्राचार्य ने संज्ञान न लिया हो, लेकिन पूरे मामले में अब डीएम संजय कुमार ने मामले की जानकारी ली है। डीएम ने मेडिकल प्राचार्य से बाहर से दवाएं लिखने वाले चिकित्सकों के बारे में पूछा। साथ ही इन चिकित्सकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के कक्ष तक पहुंच रहे निजी कंपनी के प्रतिनिधि
मेडिकल कॉलेज के तैनात चिकित्सकों के कक्ष तक निजी कंपनी के दवा प्रतिनिधि भी पहुंच रहे हैं। यह चिकित्सकों को प्रलोभन देकर दवा लिखने के लिए भी कह रहे हैं। बुधवार को एक निजी कंपनी का प्रतिनिधि भी फिजिशियन कक्ष में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक के पास पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed