फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Weighing stopped at the sugarcane purchase center of Dhakkachant for two days, farmers protest

Pilibhit News: ढक्काचांट के गन्ना खरीद केंद्र पर दो दिन से तौल ठप, किसानों का प्रदर्शन

Mon, 25 Nov 2024 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Weighing stopped at the sugarcane purchase center of Dhakkachant for two days, farmers protest
पूरनपुर क्षेत्र के गांव ढक्काचांट के गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान।स्रोत:प्रदर्शनकार
पूरनपुर। गन्ने की खराब ढुलान व्यवस्था के चलते गांव ढक्काचांट के खरीद केंद्र पर गन्ने से भरे वाहनों की लंबी कतार लगी रही। गन्ना उठान न होने पर रविवार को दूसरे दिन भी गन्ना की तौल नहीं हुई। किसानों ने प्रदर्शन किया। गन्ना ढुलान की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव ढक्काचांट के खरीद केंद्र पर पीलीभीत की एलएच चीनी मिल गन्ना खरीद कर रही है। खरीद केंद्र से जुड़े किसानों का आरोप है कि यहां ढुलान व्यवस्था बेहद खराब है। 19 नवंबर को दो तो 20 नवंबर को एक ट्रक गन्ने का ही उठान हुआ।
विज्ञापन

इसको लेकर केंद्र पर गन्ने से भरे वाहनों की कतार लगी हुई है। दो दिन से तौल भी बंद है। इससे उन लोगों का वाहनों में भरा गन्ना सूख रहा है। गन्ने के वाहनों की रखवाली के चलते वे लोग अन्य खेती के काम नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कई बार मिल के अफसरों से ढुलान व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की गई, मगर सुधार नहीं हुआ। रविवार को खराब ढुलान व्यवस्था के विरोध में केंद्र पर एकत्र हुए किसानों ने प्रदर्शन किया। गन्ना ढुलान की व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विवेक सिंह चौहान, जय प्रकाश, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह, रानू सैनी, अमल, शाहिद खां आदि शामिल रहे।
--------



सुल्तानपुर गन्ना खरीद केंद्र पर भी किसानों ने किया प्रदर्शन



पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में भी पीलीभीत की एलएच चीनी मिल गन्ना खरीद कर रही है। रविवार को खरीद केंद्र पर एकत्र हुए किसानों ने गन्ने की खराब उठान व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि 15 नवंबर से गन्ने का उठान न होने से तौल बंद है। प्रदर्शन करने वालों में नरदेव शर्मा, मनोज, श्रीपाल, बड़ेलल्ला, राकेश, देवेश, शरीफ, सनोज, पंकज आदि शामिल रहे। संवाद
--
तौल ठप होने पर किशनी गन्ना केंद्र पर किसानों ने किया हंगामा
बीसलपुर। गांव किशनी के क्रय केंद्र पर दो दिन से गन्ने की तौल ठप होने को लेकर किसानों ने रविवार को काफी हंगामा किया। सोमवार से तौल शुरू न होने पर बेमियादी धरने की चेतावनी दी।


रविवार को काफी किसान अपना गन्ना लेकर किशनी क्रय केंद्र पर पहुंचे, वहां तौल ठप देखकर हंगामा करने लगे। किसानों का आरोप था कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते इस केंद्र पर पिछले दो दिनों से यह स्थिति बनी हुई है।



गन्ना भरी ट्रॉलियां लेकर क्रय केंद्र पर खड़े हैं, लेकिन गन्ने की उठान व्यवस्था लचर होने के कारण केंद्र पर गन्ने की तौल नही हो रही है। एक घंटे बाद किसानों ने यह चेतावनी देकर प्रदर्शन खत्म कर दिया कि यदि सोमवार से केंद्र पर गन्ने की तौल शुरू नही हुई, तो वे लोग सोमवार को सुबह से बेमियादी धरना शुरू कर देंगे।




जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे गन्ना समिति संचालक मंडल की उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि राजेश गंगवार ने बहुत जल्द क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल शुरू कराने का आश्वासन दिया। संवाद

पूरनपुर क्षेत्र के गांव ढक्काचांट के गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान।स्रोत:प्रदर्शनकार

पूरनपुर क्षेत्र के गांव ढक्काचांट के गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान।स्रोत:प्रदर्शनकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed