फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather report

तराई में शीतलहर और गलन बढ़ी, दो दिन बाद थोड़ी राहत

Sun, 12 Jan 2020 07:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
weather report
रविवार को कड़ाके की सर्दी में कुछ यूं निकले बाइक सवार। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदान में ओलावृष्टि के बाद तराई इलाके में शीतलहर और गलन बढ़ गई है। रविवार को भी पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। तीन दिन से धूप न निकलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह भी शीतलहर का प्रकोप बढ़ने और बूंदाबांदी और हल्की मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। पूरे सप्ताह एक या दो दिन आंशिक धूप निकलेगी, लेकिन शीतलहर की वजह से यह बेअसर रहेगी। फिलहाल, अभी शीतलहर और गलन से जल्द राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने से शीतलहर और गलन का प्रकोप देखा गया। शाम को तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा के अनुसार दो दिन शीतलहर और गलन के बाद 15 जनवरी को आसमान साफ रहेगा। दिन में धूप खिलने से राहत मिलेगी। मगर, 16 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा। मौसम दोबारा करवट बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed