{"_id":"5fda5c958ebc3e3c93376250","slug":"weather-in-pilibhit-pilibhit-news-bly4303711192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा धड़ाम, बेहाल अवाम, बर्फीली हवा बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा धड़ाम, बेहाल अवाम, बर्फीली हवा बनी मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दो दिनों से सर्दी का सितम जारी है। सुबह से छाए घने कोहरे से मौसम काफी ठंडा हो गया है। हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से गुजरना पड़ा। बर्फीली हवा से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। इससे पारा भी गिरा। हालांकि दोपहर बाद निकली गुनगुनी धूप भी बर्फीली हवा के चलते लोगों के लिए बेअसर साबित हुई।
बुधवार की सुबह कोहरे की धुंध के साथ बादल छाए रहे। कोहरा बढ़ने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। चालक घने कोहरे के बीच वाहनों की लाइटें जलाकर धीमी गति से गुजरे।
बर्फीली हवा से मौसम ठंडा हो गया। ठिठुरन बढ़ गई। गुनगुनी धूप निकली, जो बर्फीली हवा के कारण बेअसर साबित हुई। बुधवार को पारा लुढ़ककर अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अब तक सबसे ज्यादा पारा गिरने का रिकार्ड रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक सर्दी यूं ही बरकरार रहेगी। कड़ाके की सर्दी शुरू होने के बाद भी नगर पालिका परिषद ने अपने चिह्नित प्वाइंटों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की है। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत रिक्शा चालकों और राहगीरों को रही।