{"_id":"81664d4480602e91b727182bf586b026","slug":"weather-hindi-news-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदला, दिनभर छाया रहा घना कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदला, दिनभर छाया रहा घना कोहरा
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों के कोहरे के बाद सोमवार व मंगलवार को अच्छी धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली थी। मौसम सुहावना होने से बाजार में भी रौनक थी साथ स्कूल कॉलेज खुलने की तैयारियां में शुरू हो गई, लेकिन बुधवार को सुबह एकाएक घने कोहरे ने मौसम को बदल दिया। कोहरे के साथ हल्की सर्द हवाएं भी चल रही थीं। दोपहर तक मौसम खुलने की उम्मीद थी लेकिन कोहरे कम होने पर बादल छा गए। इसके चलते पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शाम को भी लोग जल्दी ही घरों में दुबक गए।
कोहरे के कारण धीमी पड़ीं ट्रेनें
पीलीभीत। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन भी मामूली रूप से प्रभावित रहा। गोंडा से बरेली जाने वाली गोकुल एक्सप्रेस सुबह 4.10 बजे के स्थान पर लगभग पांच घंटे देरी से 8.40 बजे पीलीभीत पहुंची।
बीसलपुर। बुधवार को सुबह घना कोहरा होने के कारण यहां से पीलीभीत और शाहजहांपुर जाने वाली ट्रेनें अपेक्षित गति नहीं पकड़ पाईं। सुबह से दोपहर तक दोनों ओर जाने वाली ट्रेनें धीमी गति में गईं।