{"_id":"1b937490609f7f292a8ed41ceac9dddf","slug":"weather-hindi-news-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हुई बारिश, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी हुई बारिश, आवागमन प्रभावित
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
वहीं मामूली बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व शुरू हुई बारिश दूसरे दिन भी रुक-रुककर होती रही। हालांकि दोपहर में मात्र चंद मिनट के लिए सूरज ने अपनी आंखे खोलीं, लेकिन बादलों ने उसे आगोश में ले लिया। हालांकि लोग सूरज निकलने की उम्मीद शाम तक लगाए रहे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। बारिश के चलते अन्य इलाकों से जिला मुख्यालय आने वाले लोगों की संख्या भी कम ही दिखी। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों पर यात्री कम दिखे। शाम होते ही ठंड से फिर से पांव पसारने शुरू कर दिए।
बारिश ने खोली पालिका की पोल
मामूली बारिश ने नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। शहर के कई प्रमुख मार्गों ओर मोहल्लों में जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा बुरा हाल चीनी मिल रोड का देखा गया। स्टेशन चौराहा से लेकर गौहनिया चौराहा तक रोड पर फैली कीचड़ से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। इसके अलावा छतरी चौराहा, बिजली उपकेंद्र आदि में जलभराव हो गया।