फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather

बारिश और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Sat, 03 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sat, 03 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
weather
रात में आसमान बादलों से घिरा रहा। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी देर शाम तक रुक-रुक कर होती रही। पूरे दिन हुई बारिश ने ठंड में इजाफा किया। सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन और गलन से हर कोई परेशान दिखा। सड़कों और बाजारों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर ग्राहक गर्म कपड़े खरीदते दिखे। सरकारी कार्यालय में भी इसका असर देखा गया। फरियादी भी कम ही पहुंचे। दिन तो जैसे तैसे कट गया, लेकिन शाम होते ही गलन और बढ़ गई। बारिश के कारण बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। किसानों व कृषि वैज्ञानिकों ने गेहूं, गन्ने व लाही की फसलों के लिए बारिश को फायदेमंद बताया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या दिखी कम
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर सुबह से ही यात्रियों की संख्या काफी कम रही। रेलवे स्टेशन पर सुबह तो थोड़ी बहुत भीड़ दिखी भी, लेकिन इसके बाद दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा। कमोवेश ऐसा ही हाल बस स्टैंडों का रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed