फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather

शीत लहर से थमी जिले की रफ्तार, पारा लुढ़का

Fri, 26 Dec 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 26 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
weather
जिले का तापमान शुक्रवार को अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोर सुबह से ही शहर बादलों और कोहरे की चादर में लिपटा दिखाई दिया। सर्द हवाओं के थपेड़ों से पूरे दिन जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। शाम चार बजे के बाद ठंड का प्रकोप और भी बढ़ गया। दिन ढलते-ढलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थमती चली गई। कोहरे के चलते वाहन चलाने में लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर भी चहल पहल कम ही दिखी। कमोवेश यही स्थिति रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों की भी रही। अस्पतालों में मरीज कम पहुंचे। पर्चा बनवाने को अस्पताल की जिस खिड़की पर सुबह से ही भीड़ लग जाती थी, वहां नौ बजे तक इक्का दुक्का मरीज ही दिखाई दिए। ट्रेनों में खासकर सुबह काफी भीड़ रहती है, लेकिन मौसम का असर यहां भी साफ दिखाई दिया। रोज की अपेक्षा यात्री कम ही दिखे। शाम सात बजे के बाद शहर की सड़कों पर जरुरतमंद ही नजर आए।
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर समेत पूर क्षेत्र में सर्द हवाओं चलती रहीं। कड़ाके की सर्दी के चलते बाजारों, सरकारी कार्यालयाें समेत रेलवे स्टेशन पर काफी कम भीड़ रही। अधिकांश लोग घरों में ही कैद रहे। बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में शुक्रवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन कोहरा छाया रहा। अपरान्ह से कोहरा और शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया। नगरपालिका द्वारा अलाव न लगवाने से लोग ठिठुरते देखे गए। हालांकि राजस्व प्रशासन ने अलाव लगवाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed