{"_id":"5ed29d308ebc3ee532420dd5","slug":"weather-change-in-pilibhit-pilibhit-news-bly407576489","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा और बूंदाबांदी से गर्मी में राहत, दो दिन आंधी-बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा और बूंदाबांदी से गर्मी में राहत, दो दिन आंधी-बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भूमध्य सागर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। शनिवार सुबह तड़के तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। उसके बाद दिन में बादल छाए रहे। धूप की तीव्रता कम होने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तक आंधी-बारिश की भविष्यवाणी की है।
शनिवार सुबह तड़के अचानक तेज हवा चलने लगी। फिर बादलों की गड़गड़ाहट हुई और बूंदाबांदी होने लगी। हालांकि कुछ देर बाद आसमान साफ हो गया। दोपहर में भी बादल छाए रहे। धूप की तीव्रता कम होने से बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत महसूस हुई। मौसम भी एकदम से सुहावना हो गया। दिन के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के अनुसार भूमध्य सागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है। इसके परिणाम स्वरूप 31 मई की रात से लेकर दिन में 14 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने और उसके बाद हल्की मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कहीं-कहीं अनुमान से अधिक बारिश भी हो सकती है। अधिकांश समय बादल छाए रहेंगे। एक जून को रात में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह सात से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। उसके बाद हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम को बादल छाए रहेंगे। दो जून को भी सुबह बूंदाबांदी हो सकती है। मगर, दिन में बादल छाए रहने के अलावा मौसम साफ रहेगा। तीन और चार जून को भी आसमान साफ रहेगा। मगर, पांच जून को मौसम एक बार फिर बदलेगा। इस दिन तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। 10 से 15 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।