फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   We will have to wait for the pontoon bridge on the Sharda river

Pilibhit News: मिलों से चावल ढुलाई में नहीं चलेगा खेल, जीपीएस लगे वाहनों का होगा प्रयोग

Fri, 18 Oct 2024 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
We will have to wait for the pontoon bridge on the Sharda river
पीलीभीत। राइस मिलों से गोदामों तक चावल ले जाने में अब तक फर्जीवाड़ा चल रहा था। दिन में कई बार वाहनों के जाने का बिल बनता था। इस बार शासन ने इस पर नकेल कस दी है। अब जीपीएस लगे वाहनों से ही चावल की ढुलाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व में क्रय केंद्रों से धान जाने के बाद राइस मिलों से चावल गोदामों पर भेजा जाता था। इसमें वाहनों के कई ठेकेदारों की ओर से गड़बड़ी की जा रही थी। चावल का उठान न होने के बाद भी दर्शाया जा रहा था। इस बार खरीद में शासन ने ठेकेदारों पर भी नकेल कस दी है।
विज्ञापन

इस बार ऐसे वाहनों से चावल की ढुलाई की जाएगी, जिसमें जीपीएस लगा होगा। इसके अलावा अन्य वाहनों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। जारी निर्देशों में कहा गया है कि राइस मिल से चावल गोदाम पर जाने के बाद वहां की लोकेशन को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने बताया शासन से जारी दिशा निर्देशों को सभी को जानकारी दे दी गई है। जीपीएस वाहनों से ही चावल की ढुलाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed