फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wather

दस मिनट की बारिश ने और बढ़ा दी उमस, लोग बेहाल

Sun, 11 Jul 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
wather
पीलीभीत। पिछले दो दिन से पड़ रही गर्मी से लोग पहले ही परेशान थे, शनिवार सुबह दस मिनट को हुई बारिश ने कुछ देर तो राहत दी, मगर बाद में उमस और बढ़ा दी। बादल छंट गए और तेज धूप खिल गई। इससे लोग दिन भर बेहाल दिखाई दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। इससे गर्मी से राहत मिलने की लोग उम्मीद जता रहे थे। मगर दूसरे ही दिन शुक्रवार को धूप खिली और उसम भरा दिन बीता था। रात को भी भीषण गर्मी बनी रही। शनिवार सुबह लोगों की आंख खुली तो मौसम का मिजाज बदला हुआ था। तेज हवा चल रही थी, बादल छाए हुए थे। लोग गर्मी से राहत महसूस करने लगे थे। सुबह नौ बजे बारिश शुरू हुई, मगर दस मिनट बाद ही रुक गई। इससे उमस और बढ़ गई। कुछ देर सूर्यदेव की बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। दोपहर 12 बजे के बाद बादल छंट गए और तेज धूप खिल गई। गर्मी से लोग परेशान हो गए। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बारिश के पूरे आसार बन रहे हैं। आने वाले दिनों में तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed