{"_id":"60199e428ebc3e322e1c205f","slug":"wather-pilibhit-news-bly4358701140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह छाया कोहरा, दोपहर में खिली धूप ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह छाया कोहरा, दोपहर में खिली धूप ने दी राहत
विज्ञापन
पीलीभीत। एक सप्ताह से गलन की मार झेल रहे तराई वासियों को मंगलवार को कुछ राहत मिली। दोपहर में तेज धूप खिलने से सर्दी का असर कम हुआ। हालांकि दोपहर बाद दोबारा हवा चलने से ठंडक बढ़ने लगी। मौसम खुलने से सड़कों पर चहलपहल दिखाई दी। न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जनवरी में मौसम का उतार चढ़ाव बना रहा। लोग मकर संक्रांति के बाद ठंड से राहत मिलने की उम्मीद लगाए थे, मगर ऐसा नहीं हुआ। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई। बीते सात दिनों से दोपहर में धूप निकलने के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही थी। मंगलवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकलना शुरू हुई। बर्फीली हवा कुछ कम हुई तो मौसम भी सुहावना हो गया। लोग छत और पार्क में बैठकर धूप का आनंद लेते दिखाई दिए। दोपहर करीब तीन बजे के बाद दोबारा हवा चलने से ठंडक का अहसास हुआ। रविवार तक कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के भी आसार जताए गए हैं।