फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Water taps are closed or out of order in the summer, leaving passersby thirsty.Water taps are closed or out of order in the summer, leaving passersby thirsty.

Pilibhit News: गर्मी में प्याऊ बंद या खराब, प्यासे भटक रहे राहगीर

Fri, 22 May 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Water taps are closed or out of order in the summer, leaving passersby thirsty.Water taps are closed or out of order in the summer, leaving passersby thirsty.
पीलीभीत। आसमान से बरस रही आग के बीच शहर में लोगों को राहत देने के लिए लगाए गए शीतल जल प्याऊ खुद बदहाली के शिकार हो गए हैं। लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए कई प्याऊ या तो बंद पड़े हैं या फिर उनकी टोंटियां गायब हैं। हालात यह हैं कि भीषण गर्मी में राहगीरों, मरीजों और छात्रों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जो प्याऊ चालू अवस्था में हैं, वे भी गर्मी में उबलता हुआ पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से पिछले साल शहर के करीब 20 स्थानों पर लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शीतल जल प्याऊ लगाए गए थे। शुरुआत में लोगों को इस सुविधा का लाभ मिला, लेकिन गर्मी का सितम बढ़ने पर जब पानी की जरूरत बढ़ी तो इनमें से कई प्याऊ धोखा दे गए। कहीं मोटर खराबी के कारण आरओ बंद पड़े हैं तो कहीं टोंटी भी गायब है। नीबू मंडी क्षेत्र भी लगा वाटर आरओ लंबे समय से खराब है।
विज्ञापन

राहगीर संतोष, राजीव का कहना है कि कई बार इस मार्ग पर गुजरते समय आरओ से पानी भरने का प्रयास किया, लेकिन हमेशा खराबी के चलते मायूसी ही हाथ लगी। सदर तहसील के बाहर आरओ खराब पड़ा है। शाहजी मियां की मजार के पास भी मशीन खराब है। गौहनिया चौराहा पर लगा आरओ ठीक करा दिया, लेकिन पानी गर्म आ रहा है। शहर के अन्य जगहों पर संचालित मशीनें गर्म पानी दे रही हैं। वहीं, नगर पालिका जहां शहर भर में शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर संचालित करने का दावा कर रही है। उसी पालिका कार्यालय में शीतल पेयजल की व्यवस्था अधूरी है। पहले जहां वाटर कूलर लगा भी था, वह खराब है, जिसे ठीक कराने की जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली। रोजाना फरियाद लेकर आने वाले फरियादी पेयजल की तलाश में भटकते हैं। ज्यादा कंठ सूखने पर पानी खरीदकर पीते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed