फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Water supply to half the city stopped due to bursting of drinking water pipeline in the main market

Pilibhit News: मुख्य बाजार की पेयजल पाइप लाइन फटने से आधे शहर की जलापूर्ति ठप

Mon, 21 Apr 2025 09:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Water supply to half the city stopped due to bursting of drinking water pipeline in the main market
पीलीभीत। शहर के मुख्य बाजार में नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन फटने से आधे शहर की जलापूर्ति ठप हो गई। बिजली के खंभे की वजह से फटी पाइपलाइन ठीक करने के लिए बरेली जल निगम की टीम बुलाई गई। सोमवार रात नगर पालिका व जल निगम की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


शहर के अर्धनारीश्वर मंदिर के बाहर बिजली का एक खंभा लगा है, जो नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन के सहारे टिका हुआ है। खंभे पर 11 हजार केवीए की बिजली लाइन भी संचालित है। सोमवार शाम बिजली के खंभे की वजह से पाइपलाइन फट गई। इससे आधे शहर की जलापूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

पाइप लाइन फटने से नखासा, देशनगर, चावला चौराहा, इनातगंज, सुनगढ़ी सहित कई मोहल्लों के घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। सूचना मिलने पर नगर पालिका के जलकल प्रभारी तारिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन खंभा हटाए जाने के चलते पाइप लाइन ठीक करने का कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके बाद बरेली जल निगम की टीम बुलाई गई, जो खंभा को रोकते हुए मरम्मत कार्य पूरा करेगी। देर रात टीम आने के बाद मरम्मत कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed