फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Water supply is stalled in six neighborhoods for three days

Pilibhit News: छह मोहल्लों में तीन दिन से ठप है जलापूर्ति

Sun, 23 Jul 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 23 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Water supply is stalled in six neighborhoods for three days
अशोक कॉलोनी में सडक पर टूटी पाइप लाइन से बहता पानी । संवाद
पीलीभीत। स्टेशन रोड पर पान की पाइप में लीकेज होने के कारण बीते तीन दिनों से शहर के करीब आधा दर्जन मोहल्लों के एक हजार घरों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। पानी की सप्लाई के लिए वाशिंदों ने पालिका अध्यक्ष से शिकायत की है। हालांकि जलापूर्ति दुरुस्त कराने के लिए नगर पालिका की ओर से कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को स्टेशन रोड पर अर्धनारीश्वर मंदिर के पास पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिस कारण मीना वजार स्थित ओवरहेड टैंक मे पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रहीं है। इससे एकता नगर, मधुबन कॉलोनी, नखाशा ,बल्लभ नगर,सिविल लाइंस साउथ के लगभग एक हजार घरों मे पानी की जलापूर्ति ठप हो गई थी। शनिवार को वाशिंदों ने सभासद और नगर पालिका अध्यक्ष से पानी की सप्लाई दुरुस्त कराने की मांग की।पालिका अध्यक्ष ने मामला संज्ञान में आने पर रविवार को जल कल विभाग द्वारा पुरानी पाइप लाइन से ही फिलहाल काम चलाने का प्रयास करने के लिए कहा था। सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया पाइप लाइन दुरुस्त कराने के लिए मेरठ से सामान मंगाया गया है और मरम्मत कराई जा रही है ।
विज्ञापन

00
अशोक कॉलोनी में भी है लीकेज
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने का मामला महज एक ही वार्ड या रोड का नहीं है। अशोक कॉलोनी में भीबीते कइ दिनों से दो स्थानों पर लीकेज बना हुआ है। इससे जहां लोगों के घरों में प्रेसर से पानी नहीं पहुंच रहा तो गंदा पानी भी जा रहा है। यही नहीं पानी रोड पर भरने से लोगों को आने जाने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वर्जन
जल निगम की ओर से लीकेज को ठीक कराया जा रहा है। कुछ सामान मंगवाया गया है। सभी मोहल्लों में लीकेज को ठीक कराया जाएगा।- देवेन्द्र सिंह, प्रभारी ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed