फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Water supply could not be restored even on the third day, crisis continues

Pilibhit News: तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी जलापूर्ति, संकट बरकरार

Wed, 18 Dec 2024 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 18 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Water supply could not be restored even on the third day, crisis continues
नगरपालिका की क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन को दुरुस्त करने में जुटे कर्मचारी  स्रोत : नगरपालिका
पीलीभीत। शहर के 10 मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी। बिजली का खंभा लगाने के लिए गड्ढा खोदते समय छह स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन में से नगरपालिका टीम ने चार स्थानों पर मरम्मत करा दी है। दो स्थानों पर अब तक फॉल्ट सही न होने से 12 हजार घरों में पानी की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर में कोतवाली मार्ग पर नॉवल्टी सिनेमा के पास बिजली का खंभा लगाने के लिए गड्ढा खोदते समय रविवार को नगरपालिका की मुख्य पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइपलाइन कटने से शहर के करीब 10 मोहल्लों के 12 हजार घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन

नगरपालिका ने पाइपलाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने में 25 घंटे का समय लगने की बात कही थी। गाजियाबाद से सामान मंगवाया गया।
मंगलवार को मुख्य स्थान पर पाइपलाइन की मरम्मत की तो पता चला कि छह स्थानों पर फॉल्ट है। नगर पालिका के जलकल प्रभारी तारिक ने बताया कि शेष दो जगहों पर भी कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed