{"_id":"65f9bc25f30bf0300d0b1606","slug":"warning-on-negligence-in-filing-complaints-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-113643-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिकायतों को दर्ज किए जाने में लापरवाही मिलने पर चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिकायतों को दर्ज किए जाने में लापरवाही मिलने पर चेतावनी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह । संवाद
- कंट्रोल रूम में सोमवार को आईं शिकायतें, रजिस्टर पर नहीं थी दर्ज
- डीएम और एडीएम के निरीक्षण में खुली पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। निर्वाचन संबंधी शिकायत और सुझाव के लिए कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। डीएम और एडीएम के निरीक्षण में कंट्रोल रूप में आई शिकायतें रजिस्टर पर दर्ज नहीं मिलीं। जबकि यहां 12 लोगों का स्टॉफ शिफ्टवार ड्यूटी पर लगा है। कंट्रोल रूम का जिम्मा प्रोबेशन अधिकारी को दिया गया है। लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताई।
मतदाताओं और अन्य लोगों की निर्वाचन से संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाकर नंबर जारी किए गए हैं। तीन शिफ्ट में कर्मियों की ड्यूटी लगी है। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम संजय कुमार सिंह और उपजिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया ने निरीक्षण किया तो कंट्रोल रूम में कई अव्यवस्थाएं मिलीं।
डीएम के पूछने पर सोमवार को दो शिकायतें आने की जानकारी दी गई, लेकिन शिकायतें रजिस्टर में दर्ज नहीं थीं। एक शिकायत वॉल पेंटिंग होने और दूसरी चुनाव से संबंधित नहीं थी। डीएम ने जिम्मेदारों को चेतावनी दी और शिकायत को दर्ज करने, निस्तारण के बावत लिखने के निर्देश दिए। कक्ष में ड्यूटी चार्ट लगाने के लिए भी कहा गया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया ने बताया कंट्रोल रूम में कुछ खामियां थी। इसे ठीक कराने के लिए नोडल अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।