{"_id":"5e5579fd8ebc3ec9871b0253","slug":"ward-member-protest-pilibhit-news-bly3973610147","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए सभासदों का नगर पालिका में हंगामा, स्ट्रीट लाइट गोदाम में ताला डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए सभासदों का नगर पालिका में हंगामा, स्ट्रीट लाइट गोदाम में ताला डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नगर पालिका की ओर से खरीदी गई स्ट्रीट लाइटों की खरीद में घोटाले की बात कहकर अभी तक आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे थे, मगर अब इनके वितरण को लेकर ही मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया। सभासदों के गुस्साए एक गुट ने उस कमरे में ही ताला लगा दिया, जिसमें स्ट्रीट लाइट रखी है। यह गुट दूसरे गुट के चार सभासदों को लाइटें दिए जाने से नाराज था।
स्ट्रीट लाइट में घोटाले की बात कहते हुए सभासदों ने ईओ का पुतला फूंकने के बाद कमिश्नर से मिलकर जांच की मांग की थी। आरोप था कि जेम पोर्टल से खरीदी गई इन लाइटों को बिना सत्यापन भुगतान कर दिया। हालांकि कुछ दिन बाद सभासदों के भी दो गुट बन गए थे। अब एक गुट ने स्ट्रीट लाइटों के वितरण को लेकर हंगामा किया। मंगलवार को इस गुट के सभासद नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उनका आरोप था कि नगर पालिका के अधिकारी कम लाइटें वार्ड के लिए मुहैया करा रहे हैं, जबकि जरूरत अधिक लाइटों की है। ऐसे में वार्डों की प्रकाश व्यवस्था बेपटरी हो रही है। 40 लाइटों की जरूरत पर 30 लाइटें एक सभासद को दी जा रही हैं, जबकि इसको लेकर पहले ही बैठक के दौरान तय किया जा चुका था। आरोप लगाया कि चार सभासदों को शिकायत से बचने के लिए गुपचुप तरीके से 40-40 लाइटें घरों में पहुंचा दी गईं। उन्होंने पालिका के अधिकारियों के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। इसके बाद जिस कमरे में स्ट्रीट लाइट रखी गई थीं, उसमें ताला लगा दिया। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि कम लाइटें देने के लिए चेयरमैन ने दबाव बनाया है। हंगामा करने वाले सभासदों में राजेंद्र भारती, महेंद्रपाल, राजू फौजी, भीम सिंह चौहान, शरीफ अहमद, आसिफ, मोहन स्वरुप और आलोक कुमार शामिल रहे।
ईओ बोली..बिना अनुमति कैसे बांट दी गई स्ट्रीट लाइट
बिना परमीशन स्ट्रीट लाइटों का वितरण कैसे कर दिया गया, इसके लिए स्टोर कीपर से जवाब तलब किया जाएगा। सभी सभासद से लाइट लगाने के स्थान का चिह्नीकरण कराने के बाद ही जरूरत के अनुसार पालिका के कर्मचारी ही स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे। इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा। - निशा मिश्रा, ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
चेयरमैन बोलीं..ईओ से मिलकर कराएंगे समाधान
मेरी तरफ से किसी को भी स्ट्रीट लाइट देने से नहीं रोका गया है। मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। किसी सभासद के साथ पक्षपात नहीं होगा। ईओ से बातचीत कर हल निकाला जाएगा।- विमला जायसवाल, चेयरमेन, नगरपालिका