{"_id":"583adf874f1c1b5c290881c4","slug":"wanted-hunters-caught-irshad","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांटेड शिकारी इरशाद पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वांटेड शिकारी इरशाद पकड़ा गया
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन्यजीवों शिकार के कई मामलों में नामजद शिकार के आरोपी इरशाद को सामाजिक वानिकी की टीम ने गिरफ्तार किया है। उस पर महोफ, बराही एवं सामाजिक वानिकी क्षेत्र में शिकार एवं शिकार के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं। विभाग ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष निवासी इरशाद पर शिकार एवं उसके प्रयास के महोफ रेंज में पांच, बराही में तीन मुकदमे दर्ज हैं जबकि सामाजिक वानिकी रेंज में भी शिकार के मामले दर्ज हैं। टाइगर रिजर्व और सामाजिक वानिकी दोनों विभाग के वनकर्मी उसकी तलाश में जुटे थे। मुखबिर की सूचना पर डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल ने वन दरोगा कपिल सिंह, अर्जुन सिंह, सौरभ व राजतिलक की टीम के साथ पिपरिया संतोष गांव में छापा मारकर रविवार सुबह इरशाद को दबोच लिया। उसे पूरनपुर रेंज कार्यालय लाया गया। यहां पूछताछ में उसने अपने पांच छह अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि पूछताछ के बाद इरशाद को जेल भेज दिया गया है जबकि उसके साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द उसके द्वारा बताए साथियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।