{"_id":"5723a3124f1c1b3969a91884","slug":"walton-club-ground-construction-began-on-the-boundary","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्टन क्लब की जमीन पर बाउंड्री निर्माण शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्टन क्लब की जमीन पर बाउंड्री निर्माण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
निर्माण
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टन क्लब की जमीन से अवैध कब्जा हटने के बाद प्रशासन ने पुन: कब्जा रोकने के लिए बाउंड्री कराने के निर्देश दिए थे। इस पर शुक्रवार को बाउंड्री निर्माण का काम शुरू करा दिया गया।
नकटदाना स्थित डीएम की अध्यक्षता वाले वाल्टन क्लब की जमीन पर पिछले वर्षों से कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया था। गुरुवार को प्रशासन ने नगरपालिका टीम और पुलिस के सहयोग से अवैध रूप से काबिज लोगों का हटाकर निर्माण ढहा दिया। कब्जा हटने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने क्लब के पदाधिकारियों को जमीन की बाउंड्री कराने के निर्देश दिए। इस पर रात को ही ईंटों व अन्य सामग्री की व्यवस्था कर ली गई। शुक्रवार को सुबह यहां मजदूर लगाकर बाउंड्री का निर्माण शुरू कराया गया। उम्मीद है शनिवार तक बाउंड्री का काम पूरा हो जाएगा।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अब इस जमीन पर मात्र एक व्यक्ति का कब्जा रह गया है, जिसे हाईकोर्ट से स्टे मिला हुआ है। उन्होंने बताया कि हटाए गए अवैध कब्जदारों की जांच कराई जा रही है। यदि उनके पास आवास या जमीन नहीं हैं तो उन्हें कांशीराम आवास में रहने को आवास दिया जा सकता है। पूरे मामले की जानकारी डीएम को दे दी गई है।