फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   waiting for report

सीरो सर्वे की नहीं आई रिपोर्ट, कैसे पता चले जिले में संक्रमण का ग्राफ

Thu, 22 Jul 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
waiting for report
पीलीभीत। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए कराए गए सीरो सर्वे की रिपोर्ट एक माह बाद भी लैब से प्राप्त नहीं हुई है। इससे अभी तक यह पता नहीं चल पा रहा कि जिले के लोगों की एंटीबॉडी की स्थिति कैसी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में 6500 संक्रमित निकले थे। जिनमें 283 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन पर अधिक जोर दिया था और सैंपलिंग करने पर जोर दिया था। इसके बाद शासन ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे कराने का निर्णय लिया। इसके लिए शासन से जिला के 25 गांव एवं 6 वार्डों की सूची भेजी गई। विभाग ने 18 टीम लगाकर 9 से 11 जून तक तीन दिन में 745 लोगों के ब्लड के सैंपल लिए। इसमें 18 वर्ष से नीचे के बच्चे, कोरोना का टीका लगवा चुके लोगों, कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके लोगों एवं सामान्य लोगों को सर्वे में शामिल किया गया। सैंपल को मेरठ की प्रयोगशाला भेजा गया। सर्वे रिपोर्ट को भेजे हुए एक माह से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक प्रयोगशाला से सर्वे की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

जिला में कराए गए सीरो सर्वे की रिपोर्ट के लिए प्रयोगशाला से लगातार संपर्क किया जा रहा है। लेकिन अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed