{"_id":"6830b69c7145274e2f014d80","slug":"voting-will-be-held-for-all-posts-in-civil-bar-elections-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-136514-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सिविल बार चुनाव में सभी पदों पर होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सिविल बार चुनाव में सभी पदों पर होगा मतदान
Fri, 23 May 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 23 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सिविल बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर मतदान होगा। शुक्रवार को किसी भी उम्मीदवार की ओर से नामांकन वापस नहीं लिया गया। चुनाव समिति मतदान की तैयारियों में जुट गई है।
नामांकन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद को छोड़कर शेष सभी पदों के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किए थे। चुनाव अधिकारी जयवीर सिंह परमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए आलोक कुमार नगाइच व स्नेहलता तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए भगवान दास शर्मा व देव कुमार गुप्ता, महासचिव के लिए सुशील कुमार यादव व मोहन स्वरूप, कोषाध्यक्ष के लिए नीरज जायसवाल व खंजन लाल वर्मा ने नामांकन किया है। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए अतुल कुमार सिंह, मनोज कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार सक्सेना, अमित कुमार जौहरी, देवी सिंह व अवधेश कुमार शर्मा और कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए प्रदीप कुमार अग्रवाल, अर्चना सागर व मोहित प्रकाश गंगवार ने नामांकन दाखिल किए। काफी समय बाद ऐसा देखने को मिला है कि सिविल बार में ज्यादातर पदों पर चुनाव हो रहा है।