फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cheers of Sri Rama echoed from the city to Bisalpur, Ravana burnt to ashes

Pilibhit News: शहर से बीसलपुर तक गूंजे श्रीराम के जयकारे, धू-धू कर जला रावण

Thu, 22 Oct 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 22 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cheers of Sri Rama echoed from the city to Bisalpur, Ravana burnt to ashes
शहर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत, बीसलपुर। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा बुधवार को पीलीभीत शहर और बीसलपुर में धूमधाम से मनाया गया। दोनों स्थानों पर रावण वध लीला के मंचन के बाद विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतले जलते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठे। आकर्षक आतिशबाजी देखने के लिए भारी भीड़ जुटी, देर तक दर्शक मैदान में डटे रहे। शहर के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से आयोजन हुआ, जबकि बीसलपुर में मेला मैदान पर रावण वध लीला देखने के लिए करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान आयोजकों ने जताया।

शहर के रामलीला मैदान में मेघनाद वध के बाद देवांतक, नरांतक, त्रिशिरा और अतिकाय के युद्ध का मंचन किया गया। लक्ष्मण, अंगद, हनुमान, नल और नील ने राक्षसों का वध किया। इसके बाद अहिरावण विभीषण का रूप धारण कर भगवान राम और लक्ष्मण को पाताल लोक ले गया। हनुमान ने अहिरावण का वध कर दोनों भाइयों को मुक्त कराया।
विज्ञापन

अंतिम युद्ध में रावण ने भगवान राम से मुकाबला किया। विभीषण ने बताया कि रावण की नाभि में अमृत होने के कारण उसकी मृत्यु नहीं हो रही है। इसके बाद भगवान राम ने 31 बाणों से प्रहार कर रावण का अंत किया। रावण का पुतला जलते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने भगवान राम का विजय तिलक कर आरती की। दस सिरों के प्रतीक गुब्बारे छोड़े गए और आतिशबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बीसलपुर में रावण वध देखने उमड़ा जनसैलाब
बीसलपुर के मेला मैदान में भी शाम से दर्शकों की भीड़ जुटने लगी। आयोजकों के अनुसार, करीब एक लाख लोगों ने रावण वध लीला देखी। मंचन में भगवान राम और रावण के बीच भीषण युद्ध दिखाया गया। भगवान राम ने रावण का वध किया। इसके बाद लक्ष्मण ने रावण से राजनीति की शिक्षा ली। रावण ने उन्हें सीख दी कि अच्छे कार्य को टालना नहीं चाहिए और बुरे कार्य को यथासंभव टालते रहना चाहिए। इसके बाद विशाल पुतले का दहन किया गया। देर तक हुई आतिशबाजी से मेला मैदान जगमगा उठा। पुतला दहन के बाद उसकी अस्थियां लेने के लिए भी लोगों में होड़ दिखाई दी, जिन्हें पुलिस ने नियंत्रित किया।

शहर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

शहर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : 1

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed