{"_id":"64f8c504ea97800d3f0ea376","slug":"voting-took-place-in-paniya-ramkishan-and-gonch-majra-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-3778-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पैनिया रामकिशन व गोंच मजरा में हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पैनिया रामकिशन व गोंच मजरा में हुआ मतदान
विज्ञापन
ग्राम पैनिया रामकिशन में मतदान केंद्र पर वोट डालने को लगी मतदाताओं की लाइन । संवाद
प्रधान पदों के लिए उपचुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। गांव पैनिया रामकिशन में छह सितंबर को प्रधान हरिराम की मृत्यु हो जाने के कारण प्रधान पद के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में उपचुनाव को मतदान हुआ। गांव से प्रधान पद के लिए राजीव कुमार, रमेश चंद्र तथा मृतक प्रधान हरिराम की पत्नी सावित्री देवी उम्मीदवार हैं।
गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में मतदान को दो बूथ बनाए गए थे। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में चुनाव के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। शाम पांच बजे तक चले मतदान में बूथ संख्या 158 पर 543 मत और बूथ संख्या 159 पर 547 मत पड़े। मतदान 68 प्रतिशत रहा।
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम गोंच मजरा की प्रधान वंदना पत्नी मनोज को वित्तीय अनियमितता के कारण बर्खास्त कर दिया गया था। करीब छह महीने से ज्यादा समय से प्रधान का पद खाली था। जिस कारण यहां प्रधान पद के उपचुनाव को मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। यहां 2628 में 1914 वोट मत पड़े। मतगणना 8 सितंबर को ललौरीखेड़ा ब्लॉक में होगी।