{"_id":"4143d9bb248be07d61b8d5c4f79dcb05","slug":"voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य निर्वाचन आयोग ने उपलब्ध कराए बैलेट पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य निर्वाचन आयोग ने उपलब्ध कराए बैलेट पेपर
पीलीभीत।
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को एडवांस में बैलेट पेपर भी उपलब्ध करा दिए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिए अलग-अलग बैलेट पेपर जल्दी ही जिला मुख्यालय पहुंच जाएंगे।
जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने में अभी लगभग दस माह बाकी हैं। इसके लिए गांवों में संभावित प्रत्याशियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य एवं भारत निर्वाचन आयोग की निर्वाचक नामावलियों (वोटर लिस्ट) के मिलान के आदेश दिए थे, जिस पर इन दिनों काम चल रहा है। दोनों वोटर लिस्ट का मिलान कर तीन तरह की सूचियां बनाई जा रही हैं। पहली में वह नाम है, जो राज्य और भारत निर्वाचन आयोग दोनों की सूची में हैं। दूसरे वह जो केवल राज्य आयोग की सूची में हैं और तीसरी सूची उन वोटरों की है, जिनके नाम केवल भारत निर्वाचन आयोग की सूची है। इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर पर्यवेक्षक और बूथ स्तर पर बीएलओ को लगाया गया है।
इसके साथ ही राज्य सरकार ने बैलेट पेपर भी उपलब्ध करा दिए हैं। गत चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के चुनाव के दिन ही बैलेट पेपर उपलब्ध हो सके थे, इसलिए आयोग ने इस बार पहले से ही सभी जिलों को बैलेट पेपर उपलब्ध कराए हैं।