फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Votes cast by the people of 11 villages until noon

11 गांवों के लोगों ने दोपहर तक नहीं डाले वोट

Wed, 15 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 15 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Votes cast by the people of 11 villages until noon
11 गांवों के लोगों ने दोपहर तक नहीं डाले वोट
 शिवनगर न्याय पंचायत को नई तहसील कलीनगर में जोड़ने का विरोध जता रहे 11 गांवों के लोगों ने दोपहर तक मतदान का खुला बहिष्कार किया। इससे यहां बने बूथों पर दोपहर तक सन्नाटा पसारा रहा। अधिकारियों के मनाने के बाद ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया। पूरनपुर विधानसभा में आने वाली न्याय पंचायत शिवनगर के सभी 11 गांव शिवनगर, लालपुर, विधीपुर, बुढिया बिहारीपुर, इटौरिया, बैजूनगर, पिंडरा, ग्रांट नंबर-1, ग्रांट-2, सिसैया, नदहा को नई तहसील कलीनगर में जोड़ दिया गया। इस पर क्षेत्र के लोग नाराज हैं और शुरू से इसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इन गांवों को दुबारा पूरनपुर में जोड़ने की मांग कर ज्ञापन दिया था। साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। मंगलवार शाम यहां पहुंची पोलिंग पार्टियों ने व्यवस्थाएं की, लेकिन बुधवार सुबह ग्रामीण मतदान करने नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने शिवनगर गांव के निकट मुख्य मार्ग पर मतदान के विरोध का बैनर टांग रखा था। बहिष्कार केे चलते सुबह को न्याय पंचायत के सभी 11 गांवों में मतदान ठप रहा। इसकी जानकारी होने पर कलीनगर तहसील के एसडीएम जेपी सिंह मौके पर पहुंचे। मगर उनके काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण मतदान करने को राजी नहीं हुए। उनकी सूचना पर पहुंचे एडीएम अजयकांत सैनी ने लोगों को समझाकर मतदान के लिए राजी किया। इससे न्याय पंचायत शिवनगर के 11 गांवों में 11.45 से 1.00 बजे मतदान शुरू हो सका। एडीएम ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या से शासन को अवगत कराया जाएगा यही आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed