{"_id":"575ef1f94f1c1bc34d11b8b4","slug":"voters-in-vetting-personnel-deployed-refused-to-take-the-letter-of-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पुनरीक्षण में लगाए कर्मियों का ड्यूटी पत्र लेने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पुनरीक्षण में लगाए कर्मियों का ड्यूटी पत्र लेने से इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
पंद्रह जून से शुरू होने वाले मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लगाए गए समस्त 26 कर्मचारियों ने ड्यूटी पत्र लेने से इंकार कर दिया है, जिससे प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई है।
बता दें कि नगर क्षेत्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के सिलसिले में पंद्रह जून से मतदाता पुनरीक्षण अभियान होना है। प्रशासन की ओर से इसमें 36 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जिसमें बेसिक शिक्षक, अनुदेशक और रोजगार सेवक शामिल हैं। एसडीएम बीपी सिंह ने चार दिन पहले कर्मचारियों के ड्यूटी पत्र जारी कर नगर पालिका कार्यालय भेज दिए थे। नगर पालिका कार्यालय के चुनाव लिपिक संजीव मिश्रा की ओर से ड्यूटी पत्र नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय भेज दिए गए। ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों को प्रधान लिपिक राजकुमार मिश्रा ने फोन कर ड्यूटी पत्र ले जाने को कहा, लेकिन कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पत्र लेने पहुंचा ही नहीं। कर्मचारियों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का कारण बताकर ड्यूटी पत्र लेने से इंकार कर दिया। यह कह दिया कि वह बाहर गए हुए हैं, जिस पर ड्यूटी पत्र पुन: नगर पालिका परिषद के चुनाव लिपिक को वापस लौटा दिए गए हैं। ऐसे में अब मतदाता पुनरीक्षण कार्य में संदेह की स्थिति बन गई है।