{"_id":"5891ebc14f1c1b0b13e81c6f","slug":"voters-graduate-employees-will-leave-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक मतदाता कर्मचारियों का कल रहेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक मतदाता कर्मचारियों का कल रहेगा अवकाश
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को होने वाले स्नातक विधायक चुनाव में ऐसे राज्य कर्मचारियों का अवकाश रहेगा जो स्नातक मतदाता हैं। इस बाबत मुख्य सचिव का आदेश जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है। मुख्य सचिव राहुल भटनागर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी कर्मचारी जो विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और स्नातक/शिक्षक निर्वाचन चुनाव में बोनाफाइड मतदाता हैं उन्हें शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए राज्यपाल की ओर से विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया गया है। इसके चलते स्नातक विधायक चुनाव में मतदान करने वाले राज्यकर्मचारियों का शुक्रवार को अवकाश घोषित किया जाता है।
विज्ञापन