{"_id":"66244a889608df6c45081a94","slug":"vomiting-and-diarrhea-patients-increased-with-temperature-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115065-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तापमान के साथ बढ़ गए उल्टी-दस्त के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तापमान के साथ बढ़ गए उल्टी-दस्त के मरीज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में अल्टासाउड कराने के लिए चिकित्सक के आने के इंतजार में कक्ष के बाहर बैठे लोग । स
पीलीभीत। पिछले तीन दिनों से धूप के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। इसका असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में उल्टी-दस्त के रोजाना 20-25 मरीज पहुंच रहे हैं। त्वचा और अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना लगभग 150-200 मरीज फिजिशियन कक्ष में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि ओपीडी में हर दिन 25-30 मरीज ऐसे आ रहे हैं। बताया कि इन मरीजों में डिहाइड्रेशन की वजह से हाथ-पैर में ऐंठन व दर्द की परेशानी है। यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है। बताया कि गर्मी बढ़ते ही अस्पताल में इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। लोग उल्टी-दस्त और पानी की कमी के भी शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घर से खाली पेट न निकलें। धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें। अधिक तली-भुनी चीजों का प्रयोग न करें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए, इसलिए कुछ देर में तरल पदार्थ जरूर लेते रहें।
-
तापमान : एक नजर में (डिग्री सेल्सियस में)
मंगलवार अधिकतम 35.4 न्यूनतम 21.7
बुधवार अधिकतम 36.3 न्यूनतम 22.5
बृहस्पतिवार अधिकतम 36.7 न्यूनतम 22.6
शुक्रवार अधिकतम 36.8 न्यूनतम 22.8
शनिवार अधिकतम 38.4 न्यूनतम 23.4