फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Volleyball: Two students selected for central training

वॉलीबॉल : दो विद्यार्थियों का हुआ केंद्रीय प्रशिक्षण के लिए चयन

Tue, 09 Apr 2024 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Volleyball: Two students selected for central training
​खिलाड़ी रेहान खान । स्रोत - ​शिक्षक
-जैनुल ने अंडर 14 स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में जीता था स्वर्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले के दो छात्रों का चयन वॉलीबॉल केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर 2024 के लिए हुआ है। चयन होने पर खिलाड़ियों को शिक्षकों और कोच ने बधाई दी है।
20 और 21 फरवरी को लखनऊ में चयन प्रक्रिया हुई थी। इसमें करीब 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले से जैनुल अब्दीन व रेहान खान का उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया। जिला वॉलीबाल संघ के सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि केंद्रीय वॉलीबॉल शिविर दो से 16 अप्रैल तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उच्च खेल प्रशिक्षक की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। छात्र प्रतिदिन खेल प्रशिक्षक प्रशांत शुक्ला की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

जैनुल आब्दीन एसवीबीपी इंटर कॉलेज अमराकरोड़ और रेहान खान राम इंटर कॉलेज के छात्र हैं। इसमें जैनुल आबेदीन ने अंडर 14 स्कूल नेशनल वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। जैनुल के चयन पर उनके गांव दलेलगंज में व रेहान के गांव सरेंदा पट्टी में खुशी की लहर है।

खिलाड़ी रेहान खान । स्रोत - शिक्षक

खिलाड़ी रेहान खान । स्रोत - शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed