फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Viral attack in changing season, all wards full in hospital

बेकाबू वायरल बुखार, अस्पतालों में मरीजों की भरमार

Thu, 25 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Viral attack in changing season, all wards full in hospital
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। मौसम में बदलाव के चलते संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल समेत निजी अस्पताल भी मरीजों से खचाखच भरे हुए हैं। भीड़ अधिक होने से कई मरीज तो बिना जांच कराए ही लौट जाते हैं। सामान्य दिनों में जिला अस्पताल की ओपीडी में 500 से 600 ही आते थे, लेकिन अब इनकी संख्या डेढ़ हजार के करीब पहुंच गई है। इनमें करीब 40 प्रतिशत बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक कई तरह का बुखार पैर पसारे हैं, लेकिन ओपीडी में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। ऐसे में दूषित खान-पान से परहेज करें। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार कुछ दिन पूर्व से जुकाम, बुखार और खांसी के रोगियों में इजाफा हुआ है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी मरीज बढ़े हैं। बुधवार को पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में 40 प्रतिशत मरीज बुखार से पीड़ित थे, जो पहले केे मुकाबले काफी ज्यादा हैं।
विज्ञापन

पैथोलॉजी लैब में पर्चा बनवाने के बाद कई मरीजों को दोपहर तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। चिकित्सक को दिखाने के बाद जांच कराने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ अधिक होने से जांच रिपोर्ट लेने के साथ चिकित्सक को दिखाने के लिए दोबारा चक्कर लगाने की परेेशानी भी बढ़ गई है। इससे मरीजों का समय के साथ खर्च भी बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में दो दिन पूर्व से ओपीडी में रोजाना करीब 1500 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में वायरल की हो रही पुष्टि
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में रोजाना करीब 150 मरीजों के खून की जांच होती है। इनमें ज्यादातर जांच बुखार और मलेरिया की होती है। जांच में करीब 20 प्रतिशत से अधिक मरीज वायरल बुखार के निकलते हैं। भीड़ अधिक होने से जांच रिपोर्ट में कुछ देरी होने की बात कही जा रही है।
पूछताछ केंद्र पर भी दिया जा रहा मरीजों को परामर्श
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिकित्सकों के कक्ष में भीड़ अधिक होने से जगह भी कम पड़ने की स्थिति बन जाती है। ऐसे में पूछताछ केंद्र पर बैठकर मरीजों को परामर्श देना शुरू किया गया है।

ओपीडी मेें मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुखार कई तरह का होता है, लेकिन वायरल बुखार अधिक निकल रहा है। बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह लेने के साथ खून की जांच जरूर करा लें। दूषित खानपान से बचें और सुबह शाम ताजा भोजन करें। -डॉ. रमाकांत सागर, वरिष्ठ फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed