{"_id":"578681324f1c1b117a13f0ed","slug":"violating-the-kotwali-police-tightened-screws","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण करने वाले पर कोतवाली पुलिस ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण करने वाले पर कोतवाली पुलिस ने कसा शिकंजा
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ आवास की दीवार तोड़कर कब्जा करने की नीयत से गेट लगवाने की कोशिश कर रहे युवक पर कोतवाली पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है। अवर अभियंता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।
मंगलवार को सीएमओ आवास पर अतिक्रमण करने की कोशिश की गई थी। सड़क किनारे की दीवार को तोड़कर पास की परविंदर सिंह गेट लगवाने लगा। सीएमओ के विरोध करने पर आरोपी ने घर वालों के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया था। जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और सख्ती से अतिक्रमण करने वाले पुलिस के हवाले कर दिया था। देर शाम तक पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार करती रही। बाद में अवर अभियंता विश्राम सिंह की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने पकड़े गए युवक पर कानूनी कार्रवाई की है। कार्यवाहक कोतवाल एके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अवैध तरीके से कब्जा करने की कोशिश और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को बुधवार को कार्रवाई पूरी कर चालान कर दिया गया। इसकी एक रिपोर्ट बनाकर सिटी मजिस्ट्रेट को भी भेजी गई है।